सकरा: बरियापुर: बाबा कारीख मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू, 551 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तक कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में करीब 551 कन्याओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ कन्याओं ने गोपालपुर गांव स्थित कदाने नदी से वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जलबोझी कर बाबा कारीख मंदिर परिसर पहुंची।