बहल: गांव बरालु में एसकेएम ने चौपाल में चुनावी चाय चर्चा कार्यक्रम में किया एलान
Bahal, Bhiwani | Apr 10, 2024 उपमंडल के गांव बरालु में एसकेएम ने चौपाल में चुनावी चाय चर्चा कार्यक्रम में एलान किया है कि जो भी पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसान, मजदूर के मुद्दों को शामिल करने का काम करेगी। किसान मजदूर उसी पार्टी को वोट की गारंटी देने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सरपंच चुनीलाल बरालु ने कहा कि आज देश का किसान व मजदूर बहुत पीड़ित व उपेक्षित है।