बहल: वारदाने की कमी व उठान में ढिलाई के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा बहल के कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
Bahal, Bhiwani | Apr 9, 2024 अनाज मंडी बहल में वारदाना की कमी व उठान में ढिलाई के चलते सरसों की खरीद नहीं होने व भुगतान नहीं होने के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा बहल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान सुबेदार धनपत सिंह ने की। वहीं संचालन दलबीर चैहड़ कलां ने किया।