हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय स्थित सतीपुरा ओवरब्रिज का कार्य फिर से शुरू, जल्द पूरा होने की उम्मीद, सालों से अधूरा पड़ा है प्रोजेक्ट
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित सतीपुरा ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। लंबे समय से ठप्प पड़े इस ओवरब्रिज का काम के दोबारा शुरू होने से स्थानीय लोगों में उम्मीद जग गई है। हालांकि बार-बार समय सीमा टूटने के कारण उनका भरोसा भी कमजोर पड़ गया। वर्तमान में पुल के आसपास सर्विस रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।