इटावा: नगला बैनी में जमीन के लालच में कलयुगी पुत्र ने मां से की मारपीट,बीच बचाव करने पर बहन व भाई को भी पीटा,जाँच सुरु
Etawah, Etawah | Feb 4, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के नगला बैनी की रहने वाली उम्मेदी देवी के बेटा ने जमीन नाम करने के लिए बोला तो उन्होंने मना कर दिया।कलयुगी पुत्र ने मां के मना करने पर उनके साथ मारपीट करना सुरु कर दिया।बीच बचाव करने पर बहन रीता कुमारी व भाई अनुज कुमार से भी मारपीट करदी।पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई,पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करवाते हुए जाँच सुरु करदी।