इटावा: अड्डा गूलर में नवयुवकों ने हमला कर पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को पीटकर किया घायल,कार व बाइक में की तोड़-फोड़,
Etawah, Etawah | Feb 4, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर में शनिवार देर शाम कोचिंग में हुई कहासुनी के बाद नवयुवकों ने छात्र से मारपीट कर दी। शिकायत करने पहुँचे बेटे के पिता व चाचा पर नवयुवकों ने ईट-पत्थर से हमला कर घायल कर कार व बाइक में तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने घायल तुलसी अड्डा निवासी सुशील कुमार व उनका पुत्र प्रशांत व भाई अनिल कुमार का करवाया मेडिकल ।