इटावा: दंतेवाड़ा में लैंड माइंस की चपेट में आने से शहीद हुए जवान के गाँव पहुँचा पार्थिव शरीर,राजकीय सम्मान से की गई विदाई
Etawah, Etawah | Feb 4, 2024 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात CRPF जवान A S I गिरीश बाबू 1 फरवरी को नक्सलियों द्वारा बिछाई गई लैंड माइंस की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। आज तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर आज इटावा जनपद के किल्ली सुल्तानपुर गाँव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। जहां सेना के जवानों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।