मुज़फ्फरनगर: देर रात धधका ऑप्टिकल शोरूम में आग, शीशे तोड़कर दमकल ने पाया काबू, लाखों का सामान जलकर राख, आग लगने की वजह बनी रहस्य
नई मंडी स्थित विजय ऑप्टिकल शोरूम में देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने शोरूम के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक अजय के अनुसार, करीब पचास लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शोरूम बंद करते समय सभी बिजली के स्विच बंद थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।