रामगढ़ चौक: बसुआचक गांव के पास किउल नदी में अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार
बसुआचक के समीप किउल नदी से सोमवार 5 बजे पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रेक्टर ट्रेलर को जप्त किया है। जिसपर मामला दर्ज कर कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नदी से अवैध बालू खनन किया जा रहा है।जहां पहुंची पुलिस को देखते ही ट्रेक्टर चालक ट्रेलर छोड़ ट्रेक्टर इंजन लेकर मौके से फ़रार हो गया।