बरेली: भुता थाना क्षेत्र के गांव जमीलापुर में एक साल के बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
थाना भुता के गांव जमीलापुर निवासी अंशु पत्नी अरविंद सिंह ने बताया कि उसकी शादी अब से चार साल पहले अरविंद से हुई थी। उसके पिता ने हैसियत से बढ़कर दान दहेज में सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। उसका एक साल का बेटा भी है। शादी के चार साल बाद भी उसके ससुराल वालों का दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करना बंद नहीं हुआ।