बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी में दबंगों ने युवक को पीट-पीट कर किया घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी में दबंगों ने युवक को पीट पीट कर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है । पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।