बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जारोली धुवयाई में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद के बाद एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गुरुवार को दोपहर लगभग दो बजे पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम जारोली धुवयाई निवासी 30 वर्षीय रजनी बाई कटारिया ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।