पटेल नगर: राजौरी गार्डन: दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के भगोड़े आरोपी को पकड़ा
राजौरी गार्डन थाना की पुलिस टीम ने 1 शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नॉर्टन के रूप में हुई है, वह नांगलोई, दिल्ली का रहने वाला है। यह गिरफ्तारी एसीपी विजय सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर मनीष चौधरी सहित अन्य की टीम ने की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नांगलोई में जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया।