धोरैया: रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर धोरैया में एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2026 रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे से धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया.बांका एसडीएम राजकुमार तथा बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में रजौन अंचल इंस्पेक्टर राजेश कुमार,प्रभारी सीओ सह धोरैया बीडीओ अरविंद कुमार आदि शामिल रहे.