मोहनलालगंज: डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसी रोडवेज बस, बाइक सवार की हुई मौत
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रायबरेली से लखनऊ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बाइक व स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिंटू (निवासी छोटीखेड़ा, बछरावां, रायबरेली) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार हाईटेंशन लाइन के डबल पो