धौलपुर: नगर परिषद टाउन हॉल में पटवारी व गिरदावरों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला कलेक्टर ने स्वयं ली ट्रेनिंग क्लास
एग्रीस्टैक योजना के तहत जिले में आगामी 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाले फार्मर रजिस्ट्री अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार दोपहर को नगर परिषद टाउन हॉल में पटवारी एवं गिरदावरों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की प्रक्रियाओं एवं उद्देश्य