घोड़ाडोंगरी: सांदीपनि विद्यालय में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का दिल
सोमवार को घोड़ाडोगरी स्थित सांदीपनि विद्यालय में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, समूहगान, देशभक्ति प्रस्तुतियां, लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई