बेगूसराय: बड़ी पोखर में प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ चैती छठ, सुरक्षा के रहे पुख़्ता इंतजाम
बड़ी पोखर में प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ चैती छठ पूजा सम्पन्न हो गया. इस दौरान पोखर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. साथ ही गोताखोर की तैनाती की गई थी. इस संबंध में छठ व्रतियों ने बताया कि चार दिवसीय चैती छठ प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ आज सम्पन्न हो गया.