बेगूसराय: NH-31 पर पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में 1 राहगीर की हुई मौत, दूसरे की स्थिति नाजुक
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनो जख्मी को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पहुंचते ही घायल अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई. जबकि दुसरे की स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने आवश्यक इलाज़ के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना पोखरिया मोहल्ले स्थित एनएच-31 की है.