सोमवार को मनरेगा योजनाओं की जांच के लिए केंद्रीय जांच टीम बरहेट प्रखंड पहुंची। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे ने टीम के सदस्यों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया जांच टीम में प्रोजेक्ट ऑफिसर अवि अब्राहम अकाउंटेंट पवन तथा अस्सिटेंट अकाउंटेंट ऑफिसर गीता राम शामिल थे टीम ने फुलभंगा व बरहेट संथाली उत्तरी पंचायत में योजनाओं की जांच की।