ब्यावरा: ब्यावरा के खाटू श्याम मंदिर में वरुथिनी एकादशी पर उमड़ी भीड़, करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Biaora, Rajgarh | Apr 13, 2026 वरुथिनी एकादशी के मौके पर ब्यावरा शहर के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर पर सोमवार शाम 5:00 बजे तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा श्याम के दर्शन किए गए। इस दौरान मंदिर समिति के द्वारा उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार भी किया गया।