दुधि: सोनभद्र में तापमान 43 डिग्री पार, गर्मी से जनजीवन प्रभावित, लोगों ने कहा- अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
सोनभद्र जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पिछले दो दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो गईं।शुक्रवार को दिनभर चली गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकले।