फतेेहपुर: निंदूरा में मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क पर बिखरी मौरंग; बड़ा हादसा टला
बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। डफ़्फ़रपुर चौराहे के पास मौरंग से लदा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था। तभी डफ़्फ़रपुर चौराहे के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ गया और भारी भरकम डंपर सड़क किनारे पलट गया।