कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने गांजे के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 9, 2025 हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्ति को बैठे हुए देखा। आरपीएफ द्वारा जब उनके बैग की तलाशी ली गई तब उनके बैग से 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।