उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव का किया दर्शन एवं पूजन
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2025 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय काशी दौरे पर शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधिपूर्वक दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर पहुंचकर ‘कोतवाल काशी’ के चरणों में शीश नवाया।