ब्यावर: जय अम्बे कॉलोनी में किचन में भीषण आग, फायर विभाग ने दो गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले, टला बड़ा हादसा
Beawar, Ajmer | Apr 23, 2026 ब्यावर। गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी अनुसार नगर परिषद ब्यावर के अग्निशमन विभाग को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि गणेशपुरा स्थित जय अम्बे कॉलोनी में श्री नरेश मगनानी के मकान के किचन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दल ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण पा ल