भिंड नगर: भिंड: भिंड में बिजली ऑफिस पर कांग्रेस का प्रदर्शन
भिंड जिले में बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को बिजली विभाग के एसई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर 15 दिन में समस्याएं दूर करने की मांग की।