तरबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया की सोमवार की दोपहर में गांव निवासी युवक ने उसकी सत्रह वर्षीय बहन को फोन से बुला कर बहला फुसलाकर शादी करने की नियत से अगवा करके लेकर चले गए।काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।