गुरुवार को शाम तकरीबन4:00 बजे अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्रवाई,सरकंडा क्षेत्र से 1.95 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार। बिलासपुर सरकंडा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बलिहारी चौक निवासी अनिल यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीकप वाहन में लोड 1.95 लाख रुपये मूल्य का बिजली तार और सिल्वर चादर जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया।