मुरादाबाद में ब्राह्मण समाज ने हुंकार भरते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, स्वर्ण आयोग का गठन और यूजीसी कानून वापसी की मांग की। समाज ने ललित कौशिक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए इसे साजिश बताया। साथ ही, कुंभ में शंकराचार्य की पालकी रोके जाने की भी कड़ी निंदा की गई।