बयाना: बयाना में आर्यवीरों ने दिखाया शौर्य, तलवारबाजी और लाठी प्रदर्शन ने मोहा मन
विजयादशमी पर आर्यसमाज बयाना की ओर से आर्यवीर दल एवं आर्यवीरांगना दल का शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने तलवारबाजी, लाठी, नियुद्ध, सूर्यनमस्कार, डंबल्स और लेजियम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।