जशपुर: दिल्ली रवाना हुए हजारों जनजातीय समाज के लोग, अखिल भारतीय संस्कृति समागम में भाग लेंगे
दिल्ली में जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित अखिल भारतीय जनजाति संस्कृति समागम में शामिल होने के लिए जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को समागम में देशभर से जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्कृति प्रेमी शामिल होंगे।