अरवल: ताजन बिगहा में गेहूं के खेत में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Arwal, Arwal | Apr 3, 2026 अरवल जिले के ताजन बिगहा गांव में गेहूं के विशाल खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि तब तक काफी फसल जल चुका था। किसानों की कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की टीम के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये का गेहूं नष्ट हो गया, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई।