भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बदरवास के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर छात्राओं को वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक सांस्कृतिक महत्व और देशभक्ति की भावना से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षक,शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।