भाटापारा निवासी एक प्रार्थी ने भाटापारा ग्रामीण थाना में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनका ग्राम सूरजपुर में प्रेम प्रकाश फूड मिल है जहां सुरक्षा के लिए दो गार्ड है साथ ही मजदूरो के लिए क्वार्टर भी बना है जहां मजदूर लोग रहते हैं सोमवार की रात्रि लगभग 1:30 बजे उक्त मिल में अज्ञात तीन चार नकाबपोश घुसकर एक गार्ड से मारपीट कर नगदी रकम और मोबाइल लूटकर फरार हो गए