राजगढ़: लुटाणा मगनी को ग्राम पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन, नहीं बनाने पर आंदोलन की दी चेतावनी
लुटाणा मगनी के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन सौंपकर गांव लुटाणा मगनी को ग्राम पंचायत बनाने की माँग की है। जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने अवगत करवाया है कि पंचायत समिति राजगढ़ के ग्राम पंचायत गागड़वास के पंचायत का पुनर्गठन के नव निर्मित ग्राम पंचायत लुटाना मगनी का नाम आया था, जिसे बिना कारण का काट दिया है।