फूलपुुर: बरौत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा प्रबंधक द्वारा सैकड़ों ज़रूरतमंद लोगों को दिया गया कंबल
बरौत में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक द्वारा क्षेत्र की गरीब,वृद्ध, असहाय सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया।बरौत स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अनूपदीप शुक्ला द्वारा कंबल दिया गया।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम हमेशा से चाहते हैं कि लोगो की मदद हो और हर सम्भव लोगो की मदद का प्रयास करते हैं।मौके पर रमेश ओझा प्रबंधक, और बैंक कर्मी मौजूद रहे