फूलपुुर: नीबी भतकार गांव में तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई थी एक महिला की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए दो कथित तांत्रिक
झूंसी थाना क्षेत्र के नीबी भतकार गांव के रहने वाले राम आसरे की पत्नी बिटोला की हत्या हुई थी। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने जांच में पाया कि तंत्र-मंत्र विद्या पूरी करने के लिए महिला का दिल निकाला गया था। पुलिस ने इसको लेकर दो कथित तांत्रिकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने घटना में चार लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है।