आरा: सेमरांव एवं देवढ़ी मोड़ के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चौकीदार के पुत्र समेत दो लोगों को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jan 29, 2025 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं देवढ़ी मोड़ के बीच बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चौकीदार पुत्र समेत दो लोगो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार पुत्र की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि जख्मी उसके को प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक