आरा: अगिआंव के समीप टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 28, 2025 अगिआंव के समीप अनियंत्रित टेंपो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान औरंगाबाद जिला के निवासी के रूप में की गई है। उसे राहगीरों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर और पैर के हिस्से में गम्भीर चोट आई है।