परसिया: चांदामेटा वार्ड सात में कलश यात्रा से शिव पुराण शुरू, कथा में भगवान शिव की महिमा का वर्णन
चांदामेटा वार्ड क्रमांक सात के हनुमान मंदिर में शिव पुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बडी संख्या में महिलाएं थी। कथा वाचक एक रथ में चल रहे थे। सिर पर पुराण रखे यजमान कलश यात्रा में सबसे आगे थे। सोमवार को छह बजे कथा में भगवान शिव की महिमा बताई गई। दुर्गा सेवा समिति संकट मोचन हनुमान मंदिर कथा का आयोजन कर रही है।