पत्थलगांव: सिहारबूड़ पंचायत में शराब दुकान शिफ्ट किए जाने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित सिंहाड़बूड़ में शनिवार की दोपहर 12 बजे शराब दुकान को शिफ्ट लेकर स्थानीय महिलाओं का विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने दुकान के सामने धरना देते हुए शराब दुकान में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की.दरअसल, कांसाबेल की अंग्रेजी शराब दुकान को सिहारबूड़ पंचायत में शिफ्ट किए जाने के बाद से स्थानीय महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं।