बेतिया के जनता सिनेमा चौक पर आज 29 दिसंबर सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर के अंदर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोग फंस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा।