हैदरगढ़ क्षेत्र के चौबीसी के नेशनल हाईवे 731 पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में जौनपुर से लखनऊ जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टी निवासी राकेश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। घटना शुक्रवार 2 बजे की है।