चूरू: पंखा सर्किल के पास से पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने कचरा संग्रहण के लिए 35 ऑटो टिपर रवाना किए
Churu, Churu | Dec 3, 2025 चूरू शहर के पंखा सर्किल पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। लगभग 34 लाख की लागत से बने इस अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी चन्दनमल बहड़ सर्किल के निकट फीता काटकर किया गया।