सुल्तानपुर: सपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जलाया बागी विधायकों का पुतला, क्रॉस वोटिंग से नाराज थे सपा नेता
सुल्तानपुर में बुधवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष भजन यादव और युवजन सभा जिलाध्यक्ष शिव मंगल तिवारी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट गेट पर बागी विधायकों का पुतला जलाया गया। क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा के बागी विधायकों के खिलाफ कलेक्ट गेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए।