सुल्तानपुर: गोलघाट मोहल्ले से चोर ने स्कार्पियो किया पार, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत गोलघाट मोहल्ले से भोर में शातिर चोर ने स्कॉर्पियो पे हाथ साफ़ किया।राम वन गमन मार्ग स्थित गोलघाट निवासी अनूप मिश्रा ने अभी पंद्रह दिन पूर्व ही स्कार्पियो ख़रीदी थी। गाड़ी चलाकर ले जाने की फुटेज सामने आई है। फिलहाल कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।