सुल्तानपुर: सुल्तानपुर:घर के सामने से किशोरी का अपहरण करने वाले युवक को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सुलतानपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने 5 दिनों तक जाल बिछाकर घर के सामने से किशोरी का अपहरण करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि बीते 23 फरवरी को घर के सामने से किशोरी का अपहरण करने वाले भपटा निवासी अतुल धुरिया पुत्र हरिराम को हमने पकड़ने में सफलता पाई है।अतुल को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।