सुल्तानपुर: प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर शहर के सिटी नर्सिंग होम के पास ट्रक ने युवक को रौंदा, सिर और चेहरा कुचलकर रह गया
गभड़िया चौकी अंतर्गत नस्सरगंज निवासी सुबहान बीती रात दोस्तों के साथ काफी पीकर वहां से स्कूटी से वापस घर जा रहा था। सिटी नर्सिंग होम के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में सुबहान की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।