सुल्तानपुर: शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, कलेक्ट्रेट में डीएम कृतिका ज्योत्सना ने दिखाई हरी झंडी
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान निकाला। बैनर पोस्टर के साथ कलेक्ट्रेट से निकलीं राधा रानी इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ अन्य छात्र भी जागरूकता अभियान में शामिल हुए। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस लगाई गई है।